खट्टी मीठी लेखनी प्रतियोगिता -13-Dec-2021
खट्टी मीठी
बारिश का मौसम जब आया
मुन्नी ने कागज की नाव बनाई
पोखर के पानी में उसे चलाई
भोलू भैया जी दौड़ के आए
छपाक् छपाक् छप नाव डुबाई
मुन्नी उस पर जोरों से चिल्लाई
अम्मा ने भोलू को डांट लगाई
अब के मौसम यह पतंगों का आया
भोलू भैया जी पतंग उड़ाई
चरखी मुन्नी के हाथों थमाई
मुन्नी में शरारती भावना आई
चुप से पतंग की डोर चटकाई
उन्मुक्त हो वह पेड़ अटकाई
फिर भोलू ने उसे डपट लगाई
मुन्नी आगे मुन्ना भागे पीछे
भाग भाग कर घर को आई
छुप गई मुन्नी अम्मा के पीछे
भोलू ने उसकी गुड़िया उठाई
उसे तोड़ने की धमक बताई
मुन्नी रोई .....भोलू रूठा....
अम्मा ने दुलार से बात समझाई
छोड़ो भी यह लड़ना भिडना
मान भी जाओ अम्मा का कहना
इन बातों को खट्टी मीठी यादों सा दिल में रखना।।
शैलजा
स्वरचित सर्वाधिकार सुरक्षित
# लेखनी प्रतियोगिता कविता।
Farhana ۔۔۔
14-Dec-2021 05:02 PM
Good
Reply
Zakirhusain Abbas Chougule
14-Dec-2021 12:13 AM
Nice
Reply
Shailja Gupta
14-Dec-2021 07:09 AM
शुक्रिया
Reply
Shrishti pandey
13-Dec-2021 11:57 PM
Bahut hi badhiya
Reply